फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया लेकर आ रहे पूर्व विधायक के ट्रक चालक को मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा से खड़िया लेकर आ रहे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के ट्रक के चालक को मारपीट कर लूट लिया गया। अज्ञात लोग ट्रक चालक से नकदी के साथ ही मोबाइल फोन भी लूट ले गए और रवन्ना फाड़ दिया। इस मामले की रिपोर्ट रीमा चौकी में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि शनिवार की रात उनका ट्रक रीमा से खड़िया लेकर बागेश्वर की ओर आ रहा था। रास्ते में चौरा के समीप अज्ञात लोगों ने ट्रक को रोककर चालक गिरीश जीना के साथ मारपीट कर दी। शराब के नशे में धुत हमलावरों ने रवन्ना फाड़ दिया और चालक की जेब में रखी चार हजार की नकदी सहित मोबाइल फोन भी लूट ले गए। उन्होंने बताया कि भय के कारण चालक घटना के बाद रात भर ट्रक में ही बैठा रहा। सुबह दूसरे ट्रक के वहां से गुजरने पर उसने उसके चालक से मोबाइल मांगकर लूट की जानकारी दी। रविवार को इस मामले में चालक की ओर से रीमा चौकी में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में अराजकता का माहौल है। लगातार मारपीट और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। ठोस कार्रवाई नहीं होने से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें