फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक नवीन की पत्नी को मिल रही है धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के अंतर्गत ग्राम सिया में रुपयों के लेन देन को लेकर मारे गए नवीन कुमार की पत्नी व अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार उमेद राम के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में नवीन कुमार की पत्नी निशा देवी ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए सैंज निवासी उमेद राम परिजन फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। स्व. नवीन राम के भाई कुंदन राम ने बताया कि नवीन की पत्नी गर्भवती है। लगातार मिल रही धमकी से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। मृतक के परिवार ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा कि धमकी देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इधर परिजनों ने घटना की जांच रेग्यूलर पुलिस से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें