फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मजदूर के घर मिली बागेश्वर से बच्चों के साथ लापता महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चार महीने पहले दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक मजदूर के घर से बरामद कर लिया। पुलिस की दबिश के दौरान मजदूर मौके से भाग गया। पुलिस महिला और उसके दोनों बच्चों को बागेश्वर ले आई है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी और 11 साल के बेटे के साथ लापता हो गई थी। मामले में लापता महिला के पति ने पटवारी चौकी खुगौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गंभीर मामला होने पर इसे राजस्व से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था। मामले की जांच एसआई मोहन चंद्र पलड़िया को सौंपी गई। गुमशुदा महिला और उसके बच्चों की तलाश के लिए गठित टीम ने मोबाइल फोन से लोकेशन ट्रेस की। उनकी लोकेशन यूपी के मैनपुरी में मिली। लोकेशन मिलने के बाद एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसआइ जीवन सिंह चुफाल के नेतृत्व में महिला के पति को साथ लेकर मैनपुरी रवाना हुई। 23 फरवरी की सुबह गुमशुदा महिला दोनों बच्चों के साथ मैनपुरी के बिथुआ गांव में रामपाल के घर से बरामद हुई। इस दौरान रामपाल फरार हो गया। पुलिस महिला और बच्चों को लेकर शनिवार को बागेश्वर पहुंची। सीओ ने बताया कि रामपाल के पहले बागेश्वर में मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला को बरामद करने वाली टीम में एसआइ जीवन सिंह, एसआइ मोहन चंद्र पलड़िया, कांस्टेबल महेंद्र सिंह जरमाल, साइबर सेल के चंदन राम और हेम चंद्र मठपाल शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें