बागेश्वर। वाहनों में साइलेंसर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते तीन दोपहिया वाहन चालक पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने आरोपियों के डीएल निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही तीनों वाहन सीज कर दिए गए हैं।
बुधवार को पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान वाहनों में साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रही बुलेट संख्या यूके 04 एस 8423 चालक को पकड़ा गया। इसके साथ यातायात नियम तोड़ते वाहन संख्या यूके 06 जी 6630 और वाहन संख्या यूपी 14/7241 की बाइक को भी पकड़ा। पुलिस ने मौके पर ही तीनों वाहन सीजकर कब्जे में ले लिए। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि तीनों चालकों के डीएल निरस्त किए जाएंगे। एआटीओ को इस संबंध में रिर्पोट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन सीज करने के साथ ही डीएल भी निरस्त किया जाएगा।
बिना हेलमेट के दूसरी 25 सवारियों के चालान
बागेश्वर। पुलिस ने दोपहिया वाहन में सवार दोनों लोगों के हेलमेट पहनने की अनिवार्यता संबंधी कानून पर तेजी से अमल शुरू कर दिया है। अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट 25 सवारियों के चालान काटे गए। पुलिस ने बार-बार बिना हेलमेट पकड़ने जाने पर भारी जुर्माने की चेतावनी भी दी है।
बुधवार को पुलिस ने दोनों सवारों को हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट 25 दोपहिया पकड़े गए। इसके अलावा एमवी एक्ट के उल्लंघन पर कुल 41 चालान किए गए। पुलिस ने चालकों और सवारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की हिदायत दी। चेताया कि बार-बार पकड़े जाने पर भारी जुर्माना ठोका जाएगा। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए चालक और दूसरी सवारियों का एमवी एक्ट में चालान कर 45 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। ब्यूरो