फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों दुकान से उड़ा ले गए नगदी से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में आई धारचूला की महिला व्यापारी का नगदी भरा बैग दुकान से चोरी हो गया। रात दो बजे हुई घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। दिन भर की मशक्कत के बाद भी पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


धारचूला से आई कपड़ा व्यापारी बबीता रायपा ने जिला पंचायत परिसर में बनाए गए अस्थायी फड़ में दुकान लगाई थी। रविवार रात 12:30 बजे खाना खाकर सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में सो गए। बबीता भी अपनी सहेली के साथ दुकान में सो गई। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर नगदी भरा बैग चोरी कर लिया। दुकान के भीतर लगी पन्नियों की आवाज सुनकर बबीता की नींद खुली तो उसने किसी को बाहर की ओर भागते देखा। शोर मचाने पर अगल-बगल की दुकानों से निकले व्यापारियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

बबीता के अनुसार चोरी हुए बैग में 1.40 लाख रुपये की नगदी, आधे तोले सोने का झुमका और उसकी एक सहेली के छह हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर जूते और टोपी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों चोर के ही हैं। एसओ टीआर वर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें