कपकोट। बंदर के हमले में स्कूली छात्रा घायल हो गई है। कुमकुम पुत्री भुवन चंद्र निवासी सिलकानी राजकीय इंटर कॉलेज में सातवीं की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर को वह रोजाना की तरह कॉलेज से लौट रही थी। इस बीच पुल बाजार के समीप मौजूद बंदरों ने छात्रा पर हमला कर दिया।
बंदर ने छात्रा को काट लिया और झपटने से गिर गई और चोटिल भी हो गई। बेटी को बचाने के लिए मां ने शोर मचा दिया। राहगीर इकट्ठे हुए और बंदरों को भगाया । बाद में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। इधर घटना से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।