फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दहेज हत्यारोपी सास, ससुर और देवर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस उपाधीक्षक मोहन चंद्र जोशी के निर्देश पर पुलिस ने पिछले दिनों जारती गांव में हुई एक विवाहिता के मौत के मामले में उसके सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर तीनों को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष यूूसी आर्या ने बताया कि गत 30 जून को जारती गांव की किरन देवी (23) पत्नी दिनेश राम ने फांसी लगा ली थी। दूसरे दिन मृतका के पिता भंतोला गांव निवासी किशन राम ने पुत्री की मृत्यु को दहेज हत्या बताते हुए मृतका की सास हरूली देवी, ससुर गोपाल राम और देवर शंकर राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला धारा 304 ए और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत दर्ज था। मामले की बारीकी से विवेचना करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें