फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर वन दरोगा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट रेंज के जगथाना में तैनात वन दरोगा जगत सिंह फर्स्वाण (52) की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई । सोमवार की सुबह उनका शव खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


ओखलसों निवासी वन दरोगा जगत सिंह फर्स्वाण कपकोट रेंज के जगथाना चौकी में तैनात थे। कपकोट पुलिस के अनुसार रविवार की रात को गश्त करने बाद वह चौकी की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान उडियार तोक के पास पैर फिसलकर वह गहरी खाई में गिर गए। गंभीर रूप से घायल वन दरोगा रात भर घटनास्थल पर ही पड़े रहे। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने खाई में पड़े शव देखकर गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना कपकोट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से वन दरोगा जगत सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें