फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.6 किलो चरस समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने 1.6 किलो चरस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की खेप कपकोट से लालकुआं ले जाई जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम पुलिस ने भानी गधेरे के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी हरीश सिंह कठैत के रूप में हुई है। आरोपी कपकोट से चरस की तस्करी कर लालकुआं ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस टीम को नकद इनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कैरियर से तस्करी के नेटवर्क के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थ के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में एसओ वंदना चौहान, एसआइ रमेश भट्ट, सिपाही जीवन गिरी, आनंद सिंह, हरीश लाल, गोविंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें