फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरे में उतराता मिला आठ दिन से लापता अधेड़ का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले आठ दिन से लापता अधेड़ ग्रामीण का शव गधेरे में उतराता मिला। शव बुरी तरह सड़-गल गया चुका था। शव पीएम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया बारिश के बीच उफनाए नाले के चलते दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कांडा थाना क्षेत्र के मझेड़ा गांव निवासी बलवंत राम (45) पुत्र शिवराम पांच जून की शाम से लापता था। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। परिजन भी लगातार खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को गांव से दो किमी दूर गधेरे मेें एक शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गधेरे से शव बरामद किया। पहचान लापता बलवंत राम के रूप में हुई।

लापता ग्रामीण की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे। संभवतया पांच-छह जून को भारी बारिश के बाद उफनाए नाले की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। हालांकि पीएम के बाद ही मौत की वजह पुष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें