फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.03 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। हल्द्वानी से स्मैक लाकर बागेश्वर में बेच रहे एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। तस्कर डिग्री कॉलेज के छात्रों को स्मैक बेचता था। उसके पास से 4.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत पचास हजार रुपये आंकी गई है। बागेश्वर जिले में स्मैक बेचने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

पुलिस को लंबे समय से बागेश्वर में स्मैक तस्करों द्वारा स्मैक की खरीद फरोख्त की सूचना मिल रही थी। पुलिस स्मैक तस्करों पर नजर रखे थी। शनिवार को पुलिस ने राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के गेट के पास से एक स्मैक तस्कर नीरज सिंह कपकोटी निवासी गैरखेत, कपकोट को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से पुलिस ने 4.03 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक लाकर बागेश्वर में महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने इस मामले में थाने में धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक जिले में स्मैक तस्करी का यह पहला मामला है। स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अकरम अहमद, संतोष राठौर, रमेश गढ़िया शामिल हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी से लाता था स्मैक
बागेश्वर। हल्द्वानी, अल्मोड़ा के बाद अब बागेश्वर में भी स्मैक तस्कर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया स्मैक तस्कर नीरज सिंह कपकोटी ग्रेजुएट है। वह पिछले दो साल से स्मैक की तस्करी कर रहा है। पुलिस पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक लाता है और बागेश्वर में डिग्री कॉलेज के छात्रों को बेचता है। 23 साल का यह तस्कर काफी शातिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें