कपकोट। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप सरयू नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 28 साल के आसपास बताई जा रही है। शव करीब सात आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। शव झाड़ियों में अटका हुआ था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव नेपाली का प्रतीक हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।