फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा पड़ाव के महाकाली मंदिर परिसर में एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में प्रशासन, व्यापार संघ और क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। इसमें होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा करते हुए होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में सीओ महेश चंद्र जोशी ने सभी से होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग देने को कहा। उन्होंने कहा कि नशेड़ियों पर विशेष नजर रहेगी। अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसओ दीवान सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगा वर्मा, सुंदर सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान मंतोली प्रकाश जोशी, जीतू वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, प्रकाश सिंह माजिला, अर्जुन सिंह माजिला, अशोक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें