फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में ढाबे पर शराब पिलाने पर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा बाजार में शनिवार को पुलिस और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान ग्राहकों को शराब पिलाने पर एक ढाबा मालिक का पांच सौ रुपये का चालान किया गया। ढाबे से दो घरेलू सिलेंडर भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन


शनिवार को तहसीलदार मैनपाल सिंह और थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट के नेतृत्व में बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एक ढाबे पर कुछ लोग शराब पीते मिले। इस पर टीम ने ढाबा संचालन का पांच सौ रुपये का चालान काटा।

साथ ही दो घरेलू सिलेंडर भी जब्त कर लिए। ढाबा संचालक को ढाबे में शराब नहीं परोसने की सख्त हिदायत दी। अन्य दुकानों में भी छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान से खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें