बागेश्वर। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कपकोट में अवैध खनन पर एक गिरफ्तारी की गई और पिकप को सीज किया गया। हालांकि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।
एसओ कपकोट वंदना चौहान ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सरयू नदी से अवैध ढंग से रेता बजरी भर कर ला रहे पिकप (यूके02सीए0638) की चेकिंग की। पिकप से रेते से भरे 41 कट्टे मिले। पुलिस को देखकर वाहन चालक भाग निकला जबकि दूसरा सवार पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम तारा चंद्र चौबे निवासी मंडलेसरा बताया। आरोपी के खिलाफ दफा 379, 411 और 4/21 उप खनिज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम में एचसीपी अमर नाथ, कांस्टेबल देवेंद्र पांडे, गोविंद सिंह थे।