फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम सभा ढूंगापाटली में एक मनोरोगी महिला का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव की हेमा देवी (40) पत्नी खुशाल सिंह शुक्रवार को घर से कहीं चली गई। शाम तक महिला के घर वापस न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। इस दौरान गांव से सटे जंगल में महिला का शव चीड़ के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी पर लटकने की पुष्टि हुई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि निर्धन परिवार की यह महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। घर पर वह और उसका पति ही रहते थे जबकि एक बेटा बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। पति बकरी पालन से परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस का मानना है कि बीमारी के चलते निराशा और हताशा में महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें