कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय के बैंड बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।
कपकोट पुलिस को दी तहरीर में भरत प्रकाश ने आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को वह अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान मनोज गढ़िया ने उसकी दुकान में आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसको रोकने का प्रयास करने पर उसने हाथापाई व मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब उसके चाचा मौके पर आए तो उनके साथ भी मनोज ने हाथापाई और धक्कामुक्की की। भरत प्रकाश ने आरोपी पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है। एसआइ गोपाल राम ने बताया कि मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ के आरोपी की जांच की जा रही है। ब्यूरो