फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के सुरक्षा कर्मी की नीयत हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम के सुरक्षा कर्मी की नीयत खराब हो गई। सुरक्षा कर्मी ने एक बैंक उपभोक्ता के एटीएम से 30 हजार से अधिक नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुरक्षा कर्मी को उपभोक्ता का कार्ड और पिन नंबर एटीएम के बाहर गिरा हुआ मिला था। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद मामला रफादफा हो गया है।
विज्ञापन


कांडे के दफौट निवासी देवेंद्र कनवाल ने मंगलवार को भतीजे मोहित को खाते से नकदी निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड और पिन नंबर देकर भेजा था। मोहित ने एसबीआई तिराहा स्थित कूर्मांचल बैंक शाखा के एटीएम से नकदी निकाली और घर लौट गया। घर लौटने के बाद पता चला कि एटीएम खो गया है। देर होने की वजह से वे एटीएम की खोजबीन के लिए नहीं आ सके। बुधवार सुबह देवेंद्र भतीजे को लेकर एटीएम खोजने के लिए बागेश्वर पहुंचे। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से 30500 रुपये निकासी का मैसेज आया। मैसेज को देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एसबीआई के एटीएम से दो किस्तों में यह रकम निकाली गई थी।

उपभोक्ता भागे-भागे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने एटीएम का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस बीच एटीएम का सुरक्षा कर्मी नकदी निकालते नजर आया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सुरक्षा कर्मी को एटीएम के पास कार्ड के साथ ही पिन नंबर गिरा हुआ मिला था। इससे सुरक्षा कर्मी की नीयत खराब हो गई। हालांकि पकड़े जाने के बाद सुरक्षा कर्मी ने माफी मांगने के साथ ही रुपये लौटा दिए। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें