दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार। मायके से पैसे ना लेकर आने पर नाराज पति ने गर्भवती पत्नी से मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी ने पति पर केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट मेें इस्तगासा दायर किया है। दायर इस्तगासे में गांव हरिता कि अंकू रानी ने लिखा है कि उसकी शादी मार्च 2017 में भिवानी जिला के ओबरा निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विकास ने बोला कि उसे पंद्रह हजार रुपये की जरूरत है। इसलिए वो अपने मायके से पैसे लाकर दे। तब उसने पिता से पैसे लेकर उसे दे दिए। उसके कुछ दिन बाद उसने फिर से मायके से पैसे मंगवाये तो उसने लाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसके पति ने उससे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया । जब उसे घर से निकाला गया तब वो सात महीने की गर्भवती थी। ससुराल से निकाले जाने के बाद वो एक साल से अपने मायके में रह रही है अब उसकी दस महीने की बेटी है ।