फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो वाहनों की टक्कर के बाद मारपीट में चार घायल

Mon, 19 May 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। घेटी गांव में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट की घटना में दो युवक और दो महिलाएं घायल हो गई जिनको सीएचसी बैजनाथ में उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम कुलाऊं क्षेत्र से गरुड़ की ओर आ रही पिकअप और गुरुड़ से पय्यां गांव की ओर जा रही बुलेट की घेटी गांव के पास टक्कर हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पिकअप चालक ने इसकी सूचना अपने गांव के युवाओं को दी वाहन में सवार होकर आए अज्ञात युवाओं ने मौके पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। घटना में चंदन फर्स्वाण उम्र 32 निवासी स्यालीस्टेट और पय्या गांव निवासी हरेंद्र मेहरा उम्र 31 और उनकी पत्नी विमला देवी और अंजू देवी घायल हो गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगरकोटी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। डॉ. धीरज जोशी ने बताया कि घायलों के सिर और पैर में चोट है। उन्हें प्रथामिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें