बागेश्वर। युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से बागेश्वर के नुमाइशखेत में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मैचों में थापा मोटर्स और गुनगुन कम्यूनिकेशन टीमों ने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मंगलवार को पहला मैच गुनगुन कम्यूनिकेशन और खड़िया विकास समिति के मध्य खेला गया। गुनगुन कम्यूनिकेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में खड़िया विकास समिति की टीम 12 ओवर में 116 रन ही बना सकी।
गुनगुन कम्युनिकेशन ने 66 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच थापा मोटर्स और अमतोड़ा टीमों के बीच खेला गया। थापा मोटर्स ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। वही अमतोड़ा की टीम 12 ओवर में छह विकेट खोकर 118 रन बनाकर आउट हो गई। थापा मोटर्स ने 29 रनों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायर निर्मल बिष्ट, संजय थापा थे।