बागेश्वर में एक बैंक के बाहर झुंड में खड़े लोगों को फटकारते कोतवाल डीआर वर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के 33 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने से कई लोग जांच के दायरे में हैं। कहीं यह आंकड़ा और बढ़ न जाए।
सोशल डिस्टेंस कोरोना को हराने के लिए सबसे उत्तम हथियार है लेकिन इस जिले में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। पुलिस को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाना पड़ रहा है। बाजार हो, अस्पताल या बैंक, कहीं भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग झुंड के रूप में घूम रहे हैं। लापरवाही की हद ही कहेंगे कि लोग पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर सोशल डिस्टेंस का ढोंग रचते नजर आते हैं। मॉस्क भी पुलिस को देखकर ही पहन रहे हैं।
सोमवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक थी। बाजार, बैंकों के साथ ही अस्पताल में लोग झुंड के रूप में खड़े नजर आए। शहर कोतवाल डीआर वर्मा को एक बैंक के बाहर झुंड के रूप में खड़े लोगों को फटकार तक लगानी पड़ी। यह हाल तब है जब लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और सोशल डिस्टेंस या मास्क न पहनने पर पुलिस लगातार चालान की कार्रवाई कर रही है। बीते मई में ही पुलिस ने जिले में सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 1400 से अधिक लोगों के चालान किए। कोरोना को हराना है तो समझदारी खुद दिखानी होगी।
बागेश्वर जिला अस्पताल में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर जिला अस्पताल में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी