फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग के फेफडे़ पर असर, मौत

विज्ञापन
Corona infection affects lungs, man died
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण ने कपकोट विकासखंड के 75 वर्षीय बुजुर्ग के फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित किया। मंगलवार शाम को संक्रमित पाए जाने पर बुजुर्ग को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे कपकोट के गोगिना क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल लाया गया। रेपिड एंटीजन जांच में बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद कोरोना उपचार के लिए बुजुर्ग को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। मरीज के फेफड़े कोरोना संक्रमण से खत्म हो चुके थे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पहले से कई बीमारियों से पीड़ित था। उसके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की गई है। सभी की रिपोर्ट आनी बाकी है। बागेश्वर कोविड अस्पताल में कोरोना से होने वाली यह दूसरी मौत है। इससे पहले बागेेश्वर से रेफर सात लोगों की हल्द्वानी एसटीएच में मौत हुई थी।
विज्ञापन

तीन महिलाओं छह पुरुषों की गई अब तक जान
तिथि लिंग उम्र
17 जून पुरुष 18
12 सितंबर महिला 60
17 सितंबर पुरुष 40
22 सितंबर पुरुष 71
03 अक्तूबर महिला 35
19 अक्तूबर महिला 48
22 अक्तूबर पुरुष 58
08 नवंबर पुरुष 65
02 दिसंबर पुरुष 75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें