फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईरिस्क मामलों को गंभीरता से लें-डीएम

विज्ञापन
Corona in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने हाई रिस्क कांट्रेक्ट वाले मामलों में गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बाहर से आए प्रवासियों पर निगरानी रखी जाए। जिनकी सूचना नहीं मिल रही उनके कांट्रेक्ट ट्रैस किए जाएं। उनकी सूची तैयार कर पुलिस, बीडीओ और स्वास्थ्य विभाग को दिलाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला कार्यालय में नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि संक्रमण को आम जनमानस तक फैलने से रोकने के लिए सावधानीपूर्वक यह काम किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने क्वारंटीन नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम शंकर बोरा ने बताया कि जिले में 37458 प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से 33747 लोगों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। 3711 प्रवासी विभिन्न सेंटरों में क्वारंटीन किए गए हैं। क्वारंटीन किए 3090 प्रवासियों से संपर्क किया गया है। यह सभी लोग स्वस्थ हैं। जिनसे संपर्क नहीं हो सका, उनकी ट्रैसिंग की जा रही है। बताया गया है कि जिले में 93 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। बाकी 92 लोग ठीक हो चुके हैं। डीएम ने एडीएम राहुल कुमार गोयल और नोडल अधिकारी केएन तिवारी को रात के समय जिले में आने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से डाटा बनाने और स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 32605 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें