फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बैजनाथ पुलिस की विवेचना पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामसभा बंड के ग्रामीणों ने बैजनाथ पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना कि दीपक सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु से मामले की विवेचना थाना बैजनाथ से हटाकर सीओ बागेश्वर अथवा जिले के किसी अन्य थाने में स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ग्राम बंड निवासी दीपक सिंह की मौत 10 जून की रात हो गई थी। 13 जून को मृतक की मां ने बैजनाथ थाने में दीपक की पत्नी दीपा देवी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दीपक की पत्नी दीपा के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामला धारा 304 में बदल दिया गया। ग्रामीणों ने कहा है कि आरोपी ने ग्रामवासियों के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया था, जिसके कोई भी लिखित कागज पुलिस के पास नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बैजनाथ पुलिस की विवेचना पर संदेह है। ज्ञापन देने वालों में जीवन सिंह नेगी, तारा दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह, कमला देवी, बलवंत नेगी, हेमा देवी, दुर्गा देवी, पंकज नेेगी, विनोद सिंह, रमेश राम, रेखा नेगी, सुुंदर बोरा, गंगा देवी, हेमलता, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, आशा देवी, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें