फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के खाने-पीने, रहने की व्यवस्था नहीं की तो नपेंगे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा है कि देखने में आ रहा है कि ठेकेदार मजदूरों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों ने मजदूरों के खाने-पीने, रहने और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार जो व्यक्ति जिस स्थान पर है, उसी स्थान पर रहे। कोई भी जिले की सीमा से बाहर नहीं जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि जहां भी निर्माण कार्य गतिमान है, वहां संबंधित मजदूरों की सुरक्षा, समुचित खाने-पीने की व्यवस्था और स्थल पर ही प्रवास का दायित्व संबंधित ठेकेदार का होगा।
डीएम ने आपदा के दृष्टिगत जो भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कराने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किराया मांगा तो नपेंगे मकान मालिक
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने समस्त मकान मालिको के लिए निर्देश जारी किए हैं कि मकान मालिक उनके मकान में रहने वाले श्रमिकों आदि से एक माह के किराए की मांग नहीं करेंगे। यदि कोई मकान मालिक छात्र, श्रमिकों आदि से लॉकडाउन अवधि के दौरान घर खाली करवाने का दबाव बनाता है, या किराए की मांग करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें