फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में मजदूर गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती सुअर के हमले में जख्मी युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के गडेरा गांव में रह रहे एक मजदूर पर सुअर से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती संजय कुमार पुत्र माता प्रसाद ने बताया कि वह गडेरा गांव में खड़िया की खान में काम करता है। शनिवार की शाम वह साथियों के साथ काम से अपने कमरे में लौट रहा था। सड़क के पास सुअर ने उस पर हमला कर दिया। सुअर का हमला होते ही साथ में मौजूद साथियों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर सुअर जंगल की ओर भाग गया। साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया। रविवार को वह वहीं रहा। सोमवार को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में तैनात डॉ. गिरजाशंकर जोशी ने बताया मजदूर के हाथ और पांव में गंभीर जख्म हैं। उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कपकोट के भुतियाखेत में भालू ने 17 बकरियां मारीं
बागेश्वर/कपकोट। ग्राम पंचायत बदियाकोट के भुतियाखेत में भालू ने ग्रामीणों की 17 बकरियां मार दी हैं। ग्रमीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
बदियाकोट के भुतियाखेत तोक में ग्रामीणों ने मिलकर बकरी बाड़ा बना रखा है। जिसमें ग्रामीणों ने करीब 40 बकरियां पाल रखीं हैं। शनिवार की रात करीब ढाई बजे बाड़े में भालू ने हमला कर दिया और 17 बकरियों को मार डाला। यह बकरियां शेर राम, रूप राम, हरि राम, सोब राम, जवाहर राम, किशन राम, दौलत राम की थीं। ग्राम प्रधान सोनू दानू ने वन विभाग को सूचना दे दी है। बकरी पालकों को मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराकर मुआवजा देने की मांग की है। कहा है कि यह लोग बकरी पालन से ही अपनी आजीविका चलाते हैं।
दुगनाकुरी में तेंदुए ने बछड़े को मारा
बागेश्वर। दुग नाकुरी क्षेत्र के रीमा में तेंदुए ने बछड़े को मार दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तेंदुए ने रीमा के कांता बल्लभ पुत्र मोहन चंद्र कांडपाल की गोशाला में घुसकर बछड़े को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें