फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में समा रही है बागनाथ वार्ड के शौचालय की गंदगी

विज्ञापन
कब खुलेगा ताला:बंद पड़ा बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम के पास बना शौचालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ वार्ड में बने शौचालय (पेशाबघर) का पाइप टूटने से गंदगी सीधे सरयू नदी में गिर रही है। वार्ड के लोगों ने नगरपालिका से जल्द शौचालय के क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने और नदी को प्रदूषित होने से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

बागनाथ वार्ड में नगर की अधिकांश दुकानें हैं। बाजार में खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ रहती है। शौच के लिए अधिकांश व्यापारी और अन्य लोग वार्ड में बने शौचालय का उपयोग करते हैं। शौचालय से गंदगी को निस्तारित करने के लिए लगा पाइप करीब एक महीने पहले टूट गया था, जिसके बाद से गंदगी सीधे सरयू में गिर रही है।
नगरपालिका के पूर्व सदस्य और वार्ड निवासी संजय साह जगाती बताते हैं कि शौचालय से गिरने वाली गंदगी जहां सरयू नदी को दूषित कर रही है, वहीं लोगों की आस्था से भी खिलवाड़ हो रहा है। इधर, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि शौचालय के पाइप को कुछ समय पहले ही बदला गया था। बंदरों ने फिर से पाइप को क्षतिग्रस्त किया है। कर्मचारियों को पाइप की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पाइप को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अक्सर बंद रहता है इंडोर स्टेडियम के पास बना शौचालय
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम के पास बना नगरपालिका का शौचालय अक्सर बंद रहता है। शौचालय के बंद रहने से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। खिलाड़ियों ने नगरपालिका से शौचालय को नियमित रूप से खोलने की मांग की है।
खेल विभाग के कार्यालय और इंडोर स्टेडियम के समीप नगरपालिका ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है। शौचालय को अक्सर किसी समारोह या कार्यक्रम के दौरान ही खोला जाता है। इंडोर स्टेडियम में रोजाना खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में शौचालय बंद रहने से कई बार खिलाड़ियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
उप क्रीड़ाधिकारी जुबैद अहमद बताते हैं कि इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए शौचालय बना है, बावजूद इसके अगर नगरपालिका का शौचालय खुला रहे तो खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। सुबह और शाम के समय स्टेडियम में खिलाड़ियों की तादाद अधिक रहती है। ऐसे समय में अगर पालिका का शौचालय खुला रहे तो दिक्कत कम हो जाएगी।
इंडोर स्टेडियम के पास बने शौचालय को जरूरत पड़ने पर ही खोला जाता है। क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक है। कई स्ट्रीट लाइट असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाली है। शौचालय हर समय खुला रहा तो वहां भी तोड़फोड़ की जा सकती है। खेल विभाग शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी उठाए तो उसे हर समय खोला जा सकता है।
सुरेेश खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर।

बागेश्वर के बागनाथ वार्ड में सरयू नदी के किनारे बने शौचालय से बहती गंदगी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें