फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएचसी बैजनाथ में हाईटेक ओटी का निर्माण शुरू, अब हो सकेंगे बड़े ऑपरेशन

Fri, 19 Jun 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ घाटी और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। विभाग की ओर से इस केंद्र में विशेष रूप से महिला रोग विशेषज्ञ और सर्जन के लिए अत्याधुनिक ओटी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी बैजनाथ पर गरुड़ ब्लॉक सहित आसपास के दर्जनों दूरस्थ गांवों की एक बड़ी आबादी निर्भर है। अस्पताल में डॉक्टर और विशेषज्ञ होने के बावजूद अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर न होने के कारण कई बार गंभीर मरीजों को मजबूरी में रेफर करना पड़ता था। विशेषकर आपातकालीन स्थिति में गर्भवतियों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही ओटी का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

....कोट

सीएचसी बैजनाथ में महिला रोग विशेषज्ञ और सर्जन के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें