फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा में महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। रविवार को युवा कांग्रेस ने कांडा में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांडा-कमस्यार ब्लॉक इकाई ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युुवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुुंच गई है। डीजल और पेट्रोल बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी उछाल पर हैं। आम आदमी को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने महंगाई पर अंकुश नहीं लगने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन करने की भी बात कही। इस मौके पर जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विरेंद्र नगरकोटी, जिपं सदस्य गोपा धपोला, कमल रावत, सुनील रावत, अर्जुन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें