फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सिलेंडरों के साथ किया प्रदर्शन 

Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हाथों में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण देश की गरीब जनता परेशान है और सरकार लगातार महंगाई बढ़ाते जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नुमाइशखेत मैदान के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ाने से आम जनता पर और अधिक आर्थिक बोझ बढ़ा है।

पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में रसोई गैस के सिलेंडर के लिए लोगों को 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। कहा कि अधिकांश उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी भी नहीं आ रही है। गैस सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। यदि सरकार ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, नंदी भंडारी, कमला भैंसोड़ा, हंसी नेगी, खष्टी बिष्ट, शांति तिवारी, ईश्वर पांडेय, बालकृष्ण, धीरज कोरंगा, भगत रावल, अंकुर उपाध्याय, कमला जोशी, पुष्पा कोरंगा आदि कार्यकर्ता थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें