बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में चार दिनी अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बालिकाओं ने खेलकूद में दमखम दिखाया। पिथौरागढ़ की छात्राओं ने अधिकतर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। चक्का फेंक में बागेश्वर की चांदनी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में एसएसजे विवि के कई कैंपस और डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रविंद्र भंडारी ने किया। विशिष्ट अतिथि डिग्री कॉलेज कांडा की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, निदेशक डॉ. दीपा कुमारी और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुंदर कुमार ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. संजीव कुमार, धर्मेंद्र बोरा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
लंबीकूद लक्ष्मी रावत चंपावत कविता सामंत पिथौरागढ़ नीरा देवीधुरा
चक्का फेंक चांदनी भंडारी बागेश्वर निकिता गरुड़ नीलम विश्वकर्मा चंपावत
गोला फेंक साक्षी बिष्ट पिथौरागढ़ नीलम विश्वकर्मा चंपावत पूजा गोस्वामी धारचूला
800 मीटर दौड़ कविता रावत पिथौरागढ़ कविता द्वाराहाट हेमा रावत द्वाराहाट
1500 मीटर दौड़ नीरू शर्मा पिथौरागढ़ अंकिता बोहरा टनकपुर तुलसी बिष्ट अल्मोड़ा