फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक साल से बंद सड़क को खुलवाने की मांग

Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मल्ला दानपुर के सोराग गांव में एक साल से सड़क बंद है। ग्रामीणों को रोजाना 10 किमी से अधिक पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में समस्याओं के समाधान की मांग के लिए प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




सोराग के ग्रामीणों ने कहा कि पिछले साल उनके गांव की यातायात सुविधा बाधित हो गई थी। कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ रहा है। बीमार लोगों को डोली पर बैठाकर मार्ग तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में संचार सुविधा भी नहीं है। बीएसएनएल का टावर लगा है लेकिन अक्सर नेटवर्क गायब रहता है। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर जल्द सड़क और संचार सुविधा दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर भूपेश दानी, पवन सिंह, नीरज बिष्ट, राकेश सिंह, भाष्कर दानू, लोकेश दानू, किशोर दानू, महिपाल दानू, सुरेश दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें