जिला जज डॉ. जीके शर्मा का स्थानांतरण यहां से अल्मोड़ा के लिए हो गया है। नैनीताल जिले से स्थानांतरित होकर आए यूएस नबियाल बागेश्वर के नए जिला जज होंगे। सोमवार को जजी परिसर में आयोजित समारोह में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
्र
विधिक सेवा प्राधिकरण आदि माध्यमों से उनके द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई। जिला जज ने कोतवाली की एसएसआई प्रतिमा भट्ट, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
वहां वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, विनोद भट्ट, दिग्विजय जनौटी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, चंदन ऐठानी, मनोज जोशी, हरीश जोशी आदि थे। संचालन बसंत बल्लभ पाठक ने किया।