विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने शिविरार्थियों को दैनिक कार्यों में स्वावलंबन की आदत डालने और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। इस मौके पर स्थानीय जीआईसी के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह मर्तोलिया, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, दयाल कांडपाल, खड़क टंगड़िया आदि थे।