फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को दिखाएंगे काले झंडे दिखाएंगे गुरिल्ले

Tue, 12 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसबी में स्थायी नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने मंगलवार को भी कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में तय हुआ कि उत्तरायणी पर्व पर 14 जनवरी को बागेश्वर आगमन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को काले झंडे दिखा कर विरोध किया जाएगा। उन्होंने गुरिल्लों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला के नेतृत्व में गुरिल्लों के एक दल ने ताकुला, बसौली, सुनौली, काफलीगैर आदि क्षेत्रों में गुरिल्लों से संपर्क किया। उन्होंने उत्तरायणी पर्व पर 14 जनवरी को बागेश्वर में आहूत प्रदर्शन में गुरिल्लों से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। श्री बनौला ने बताया कि गुरिल्ले काफी लंबे समय से आंदोलित हैं लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकी है। संपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला समेत गिरीश जोशी, गंगा सिंह बनौला, राजेंद्र सिंह भाकुनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें