विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भतरौंजखान से पीपलमंडी तक नौ किमी लंबी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पीपलमंडी में आयोजित कार्यक्रम में दौड़ में पहले स्थान पर रहे जगदीश महरा को आठ हजार और दूसरे स्थान पर रहे चारु तिवारी को पांच हजार तीसरे स्थान के लिए मनोज कत्यूरा को तीन हजार, चतुर्थ स्थान पर चंद्रशेखर को पंद्रह सौ और पंचम स्थान पर रहे पंकज सिंह को 500 रुपये का पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गई। जबकि 15 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इससे पहले भाजपा नेता हेम आर्या और जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने दौड़ में शामिल लोगों को भतरौंजखान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां पर नौला के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह महरा, मुख्य अतिथि कनिष्ठ उप प्रमुख दीवान भंडारी अध्यक्ष थे। समारोह में प्रकाश जोशी, शंकर दत्त फुलारा, प्रमोद पंत, दीपक करगेती, कैलाश पंत, कुलदीप रावत आदि ने विचार रखे।
फोटो-