फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में सोमवार को फिर हुई बारिश

Mon, 29 May 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। बागेश्वर में सोमवार को फिर बारिश हुई। बारिश से मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई है। दो दिन बारिश नहीं होने से रविवार को घाटी वाले इलाकों में गर्मी में कुछ इजाफा हुआ था। सोमवार की बारिश से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम करीब पौने चार बजे कौसानी, कपकोट समेत कई इलाकों में काफी देर तक बारिश हुई। बारिश के दौरान लोग छाता ओढ़कर बाजारों में निकलते देखे गए। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। रविवार का दिन बारिश से अछूता रहा। तापमान 29 और 19 डिग्री था। मार्च के महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार घाटी वाले इलाकों में भी गर्मी का एहसास नहीं हुआ है। एक-दो दिन की राहत के बाद फिर बारिश हो जा रही है। संवाद
ओलावृष्टि और बारिश में हुई फसल क्षति का मूल्यांकन जल्द करें

गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुर और गोमती घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से हुई क्षति का जल्द मूल्यांकन कराने की मांग की है।
विज्ञापन




डीएम को भेज पत्र में लाहुर और गोमती घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों ने कहा कि बीते दिनों लाहुर और गोमती घाटी में ओलावृष्टि और बारिश से फसल को भारी क्षति पहुंची थी। क्षति का मूल्यांकन करने के संबंध में कई बार कृषि विभाग और राजस्व विभाग से कह दिया है। मूल्यांकन करने आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। ज्ञापन में ईश्वर परिहार, इंद्र सिंह बिष्ट, राम सिंह, प्रताप सिंह, भगवान सिंह, सुंदर सिंह, मधन सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैंं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें