फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोविड उपनल कर्मियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

Mon, 29 May 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे उपनल कर्मियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बीते 15 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने उपनल कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया था। 16 मार्च से उपनल कर्मी आंदोलन पर हैं। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और विभाग उनकी अनदेखी कर रहे हैं। सेवा समाप्त किए जाने के बाद से कर्मचारियों को बेरोजगारी के चलते आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समायोजन की मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पवन सिंह, महेश सिंह, देवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, सुमित कुमार, विक्रम सिंह, संजय कनौजिया, रेखा, पूजा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें