फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान मलबा आने से हरसीला में कई घंटे बंद रही सड़क

विज्ञापन
ागेश्वर के हरसीला में सड़क पर गिरे मलबे को हटाती मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार रात बागेश्वर में बारिश हुई। बारिश से मौसम ठंडा हो गया और सुबह तक मौसम सुहावना रहा। दोपहर बाद फिर से गर्मी का असर देखा गया। बारिश के दौरान मलबा आने से बागेश्वर-कपकोट सड़क कई घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार रात को जिला मुख्यालय और कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई। कपकोट में काफी तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सरयू का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है। बारिश से नदी का जल मटमैला हो गया है। शनिवार की रात हुई बारिश के कारण जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
शनिवार रात बारिश के दौरान बागेश्वर-कपकोट सड़क पर हरसीला के पास भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। शनिवार की रात सड़क बंद रही। देर रात सड़क बंद होने से अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह सड़क बंद होने से लोग परेशान रहे। लोनिवि ने मशीनों के जरिये सड़क पर गिरा मलबा हटाया। सुबह करीब आठ बजे सड़क पर यातायात सुचारु हुआ। दोपहर बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना घाटी वाले इलाके के लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें