फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध पत्र में अमतौड़ा के बच्चे रहे प्रथम

Sun, 22 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जिला स्तरीय सपनों के उड़ान कार्यक्रम में जूनियर स्तर पर जूनियर हाईस्कूल अमतौड़ा के बच्चों का शोध पत्र पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने बच्चों के शोध पत्रों का निरीक्षण किया।

सांसद टम्टा ने बच्चों से वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण में जुटने को कहा। विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अव्वल प्रतिभाओं को मेडल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सांसद टम्टा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिलता है। बाल्यकाल से खोजी और प्रतियोगी बनने से जीवन के लक्ष्य पूरे हो जाते हैं। यह समय प्रतियोगिता का है बच्चों को अपनी पढ़ाई मन लगाकर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने बच्चों से सवालात भी किए, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिए। प्रधानाध्यापक चरण सिंह बघरी ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।

यहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बसंती बिष्ट, ग्राम प्रधान कुंदन बिष्ट, जवाहर सिंह परिहार, हरीश परिहार, नंदन सिंह रावत, कमला देवी, हरीश प्रसाद, प्रेमा देवी, पन राम, रमेश राम, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें