फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार हुआ बैजनाथ में झील निर्माण का सपना : दास

Sun, 22 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक चंदन दास ने शनिवार को बैजनाथ में बनी कृत्रिम झील का निरीक्षण किया। कहा कि झील निर्माण में केंद्र, राज्य सेक्टर की बजाय पूरा बजट जिला योजना का खर्च हुआ है।
विज्ञापन


झील बनने से उनका सपना पूरा हुआ। बैजनाथ में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी झील का निरीक्षण के बाद विधायक दास ने बैजनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना की।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ, बागेश्वर में झील निर्माण की योजना 2007-08 बनी थी। निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की टोकन मनी जिला योजना में रखी। बागेश्वर में प्रस्तावित झील का धन शमशान घाट निर्माण में खर्च हुआ। बैजनाथ झील के लिए 2008-09 की जिला योजना में एक करोड़ रुपये प्रस्तावित थे।

तब इसकी अनुमानित लागत 2.62 लाख थी। झील में पूरा धन जिला योजना का खर्च हुआ है। इस मद में राज्य और केंद्र सेक्टर का धन खर्च नहीं हुआ है। विधायक दास ने कहा कि झील को विकसित करने में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


 बैजनाथ में कृत्रिम झील में पानी पानी छोड़े जाने की अमर उजाला में खबर पढ़कर दूरदराज से लोग और पर्यटक झील देखने भारी संख्या में बैजनाथ पहुंचे। बाहर से आये लोगों समेत पर्यटकों ने भी बैजनाथ झील को देखा। झील में पानी छोड़े जाने की खबर सुनकर दूरदराज के गांव के लोगों ने बैजनाथ झील देखने का कार्यक्रम बनाया।

 बैजनाथ के सामाजिक कार्यकर्ता भगवत गिरी, प्रधान अनीता गोस्वामी ने बताया कि अमर उजाला में झील में पानी छोड़े जाने की खबर प्रकाशित होने के पर्यटक नगरी बैजनाथ में खासी चहल पहल थी। बारातियों ने भी झील का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें