फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच

विज्ञापन
बागेश्वर के कमेड़ीदेवी में बाहर से आने वालों की पीपीई किट पहनकर जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
जिले में बाहर से आने वाले लोग किसी भी रास्ते से प्रवेश करें, उन्हें हर हाल में जांच करानी पड़ेगी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने तीन अन्य स्थानों पर बैरियर बना दिए हैं। अब जिले में पुलिस के कुल पांच बैरियर हो गए हैं। बाहर से आने वाला कोई भी अब बिना जांच कराए घर नहीं लौट सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से जिले में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस ने कमेड़ीदेवी, झिरौली और अमसरकोट में तीन नए बैरियर बनाए हैं। इससे पूर्व 26 मार्च को बिलौना और कौसानी में बैरियर बनाए गए थे। एसपी ने इन बैरियर में तैनात पुलिस कर्मियों को हर आने-जाने वाले से पूछताछ करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी बाहरी राज्यों से आने वालों की जानकारी जुटाने के साथ आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देखेंगे। निगेटिव रिपोर्ट के बिना बाहरी राज्य से आने वाले को जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वालों का पोर्टल में पंजीकरण होना जरूरी है। प्रदेश के जिलों से आने वालों का डाटा संकलन कर उन्हें जांच के लिए स्टेजिंग एरिया में भेजा जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए बाहरी राज्यों से आने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। अब जिले के सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरियर बना दिए गए हैं। जहां पूरी व्यवस्था के साथ कर्मचारी तैनात हैं। लोगों से भी कोरोना से लड़ाई में सहयोग करने की अपील की जा रही है। - अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें