बागेश्वर। नगर पालिका ने नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक सघन और संयुक्त अभियान चलाया। गोमती पुल से सूरजकुंड और कठायतबाड़ा क्षेत्र में संचालित अभियान के दौरान चार फड़ व्यवसायियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक फड़ को जब्त किया गया।
शनिवार को संचालित अभियान के दौरान टीम ने बिना पंजीकरण के फड़ लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति का ठेला बिना पंजीकरण के पाए जाने पर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त चार व्यक्ति जो बिना पंजीकरण के ठेला लगा रहे थे, उनके खिलाफ भी जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई। संबंधित व्यक्तियों व्यवसायियों ने भविष्य में फड़ न लगाने के अनुरोध और लिखित आश्वासन के बाद, टीम ने उनसे कुल पांच हजार रुपये का शुल्क वसूला।
......कमल