फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की रात फिर हुई बागेश्वर में मूसलाधार बारिश

विज्ञापन
कांडा के ढालन-खुनौली में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की रात एक बार फिर बागेश्वर में करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि लोग घबरा गए। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से बंद कांडा की ढालन-खुनौली समेत पांच सड़कों में अब भी यातायात बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे से जिला मुख्यालय में तेज बारिश हुई। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश से लोग सिहर उठे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में 7.50 एमएम, गरुड़ में 10 एमएम और कपकोट में 5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर भी बढ़ गया है। सोमवार को सरयू का जलस्तर 866 मीटर, गोमती का जलस्तर 862.50 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी लेबल 869 मीटर, खतरनाक लेबल 870.70 मीटर है। सोमवार को बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.50 मीटर था। बैराज का डिस्चार्ज 127.72 क्यूसेक था।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ढालन-खुनौली सड़क काफी डैमेज है। कपकोट-गैरखेत, ओखलाधार-पापो, तुनेड़ा-बसेत सड़क भी मलबा आने से बंद है। बताया गया है कि कपकोट-शामा-तेजम सड़क सोमवार को हल्के वाहनों के लिए खुल गई है। सड़कों के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें