फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएमओ कार्यालय में फर्जी नियुक्ति का मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वर्ष 1992 में सीएमओ कार्यालय में हुई तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर फर्जी नियुक्ति के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इन कर्मचारियों की अन्य जिलों में नियुक्ति दर्शाते हुए दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। उनके सेवा संबंधी अभिलेख फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि बहुउद्देशीय कार्यकर्ता पुरुष के पद पर अरुण शुक्ला ग्राम महजेन पोस्ट बरी महतैन जिला कानपुर, बीरबल सिंह ग्राम हरेईपुर पोस्ट मुम्जिला और जयवीर सिंह ग्राम अंदरसा पोस्ट महालीख जिला कानपुर ने फर्जी तरीके से नियुक्ति ली है। उनके सेवा संबंधी अभिलेख फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं। कुछ समय पूर्व एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद जब लंबित देयकों के भुगतान के लिए प्रपत्र देखे गए तो नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई थी।
सीएमओ कार्यालय की ओर से इस मामले जांच की गई तो पता चला कि उनके साथ दो अन्य लोगों की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है। 15 दिन पूर्व सीएमओ कार्यालय की ओर से एसएसपी कार्यालय को पत्र भेजकर इस मामले मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस जांच में पता चला कि अरुण शुक्ला ग्राम महजेन पोस्ट बरी महतैन जिला कानपुर, बीरबल सिंह ग्राम हरेईपुर पोस्ट मुम्जिला और जयवीर सिंह ग्राम अंदरसा पोस्ट महालीख जिला कानपुर ने फर्जी तरीके से नियुक्ति ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा - 420 मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के हस्ताक्षर
अल्मोड़ा। फर्जी तरीके से नियुक्ति के मामले में हुई जांच में सामने आया है कि वर्ष 1992 में जिन कर्मचारियों को फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र दिए गए हैं उन पर तत्कालीन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। वह बहुत पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं। संवाद
नियुक्ति के मामले में गैंग होने का संदेह
अल्मोड़ा। सीएमओ कार्यालय की ओर से पुलिस को तहरीर में कहा गया है कि मामला अति ही गंभीर है। इस प्रकार की नियुक्ति के पीछे कोई गैंग सुनियोजित तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहन छानबीन कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
इनसेट कोट
विभाग में तीन लोगों की फर्जी तरीके से नियुक्ति का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

- आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।
इनसेट कोट
स्वास्थ्य विभाग में तीन लोगों के खिलाफ फर्जी नियुक्ति लेने का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें