बागेश्वर। 27 वर्षीय एक युवती को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने वाले विकास भवन में तैनात एक कनिष्ठ सहायक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी कि विकास भवन में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात युवक जसपुर निवासी आकाश चौहान ने उसे शादी का झासा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ 69 बीएनएस और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। युवक के खिलाफ तहरीर देने वाली युवती का कहना है कि आकाश चौहान ने उसे शादी का झासा देकर कई बार दुष्कर्म किया अब वह शादी करने से मुकर रहा है। कोतवाली बागेश्वर में तैनात एसआई खष्टी बिष्ट ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।