बागेश्वर में केंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सुरक्षा के लिए अनशन कर रहे स्वामी सानंद की मौत पर कांग्रेस ने केंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनकी आत्मा की शांति के साथ ही सरकारों की सद्बुद्धि की कामना की।
यूथ कांग्रेस के नेतृत्व मेें शुक्रवार शाम सवा छह बजे गांधी पार्क पर एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने जीबी पंत चौक तक केंडल मार्च निकाला। उन्होंने गंगा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न करने और संत की अनसुनी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। इसमें जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, गोविंद कठायत, रंजीत दास, मनोज कुमार, संजय चन्याल, प्रकाश आर्या, प्रकाश बाछमी, मनोज परिहार, अजय चंदोला, संजय रावत, दीपक मर्तोलिया आदि थे।