बागेश्वर में ताड़िका वध का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान ताड़का और सुबाहु वध का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राम का पात्र सुरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण का शुभम रावल, ताड़िका का पात्र भुवन उपाध्याय, सुबाहु का कौशल जोशी जबकि भगवान साह ने मारीच की भूमिका निभाई।
इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील भंडारी, कौशल उपाध्याय, कंचन साह, मनोज जोशी, नितिन वर्मा आदि थे।