फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वर्कशॉप से निकली बस करबला में खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की अल्मोड़ा-मासी सेवा एक बार फिर यात्रियों को दगा दे गई। लोअर माल रोड स्थित वर्कशॉप से रवाना हुई बस करबला में खराब होने से स्टेशन नहीं पहुंच पाई। स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। रोडवेज की खटारा बसे आए दिन यात्रियों को धोखा दे रही हैं। शनिवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-मासी बस संख्या यूके-07-पीए-2477 लोअर माल रोड स्थित वर्कशॉप से माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन को रवाना हुई। करबला में बस के पंप में खराबी आ गई और चढ़ाई में चढ़ने पर बस धुआं छोड़ने लगी। चालक ने चढ़ाई में चढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन बस चढ़ाई पार नहीं कर पाई। यहां से बस को वर्कशॉप ले जाया गया जहां खराब पंप बदला जा रहा है। स्टेशन पर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे लेकिन बस न आने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को बरेली से बागेश्वर जा रही बस संख्या यूके 07-पीए 3191 नगर के चौघानपाटा में खराब हो गई थी। जुलाई में हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही बस भी चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी।

चालकों की कमी से चार सेवाएं रही ठप

अल्मोड़ा। कभी बसों में तकनीकी खामी तो कभी चालकों की कमी से बसों का संचालन चरमरा गया है। सेवाएं पटरी पर नहीं आने से यात्री परेशानी झेल रहे हैं। शनिवार को लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, टनकपुर, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे। चालक न होने से इन सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासी को संचालित बस के पंप में अचानक खराबी आ गई थी। चढ़ाई में चढ़ने पर बस धुआं छोड़ रही है। वर्कशॉप में खराब पंप को बदला जा रही है।
- सुरेश सिंह नेगी, फोरमैन रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें